रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय के श्री रघुनाथ अखाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में रंका अनुमंडल सदर प्रखंड के जिला पार्षद उतरी के सदस्या संपूर्ण तिवारी रामनवमी पूजा समिति के कार्यक्रम में उपस्थित होकर बजरंगी सेना को उत्साह वर्धन किया ।इस मौके पर उनके पुत्र उनके पति और परिवार के जन भी उपस्थित थे ।लोगों को संबोधित करते हैं उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श पर चलकर भारत की छवि विश्व में विश्व गुरु की परिकल्पना को आगे बढ़ाना है, ताकि विश्व में जिस तरह से अपने आधिपत्य और सुपरमैन बनने के चक्कर में निरीह प्राणियों की वध किया जा रहे हैं। वैसी स्थितियां और किसी भूभाग में उत्पन्न न हो। उन्होंने भगवान महावीर से विश्व के लोगों में सद्भावना की भावना जागृत करने के लिए लोगों को प्रेरित किया ताकि आने वाला दिन में भारत एक बार पुनः विश्व गुरु बन सके। इस मौके पर महंथ बलराम पांडेय, रामबाबू ठाकुर, दीपक कुमार सोनी, विवेक चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

