कृष्णा यादव(टाईगर)
धुरकी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत रक्सी पंचायत सचिवालय के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में एक भी वार्ड सदस्य शामिल नहीं हुए। बैठक में पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की जानी थी। इनमें 15वें वित्त आयोग, पेंशन, जी राम जी योजना और आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल थीं। जानकारी के अनुसार, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य प्रभारी मुखिया संजय यादव से नाराज चल रहे हैं। इसी नाराजगी के कारण वार्ड सदस्यों ने विरोध जताते हुए समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था। इसके परिणामस्वरूप बैठक में किसी भी वार्ड सदस्य की उपस्थिति नहीं रही।
वार्ड सदस्यों की अनुपस्थिति से पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद पंचायत प्रतिनिधियों के बीच आपसी मतभेद दूर करने और विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए क्या पहल की जाती है।

