शिवकुमार चौधरी
31 अक्टूबर को चौरिया में सजेगी बिरहा की महफिल! विजय लाल यादव और रविना रवि रंजन मचाएंगे धमाल
खरौंधी (गढ़वा): झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड अंतर्गत चौरिया गांव में 31 अक्टूबर, दिन शनिवार समय 10 बजे से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में बिरहा की सुप्रसिद्ध गायिका रविना रवि रंजन एवं बिरहा सम्राट विजय लाल यादव अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। बिरहा प्रेमियों को दोनों कलाकारों की प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार है।

