मेराल (गढ़वा):प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के आंचल में स्थित शिवाला मंदिर प्रांगण में सोमवार की देर शाम कृष्णा प्रसाद शौंडिक की अध्यक्षता में छठ पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें लगातार तीसरे वर्ष शिवाला तालाब छठ घाट पर छठ महापर्व भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन की तैयारी को लेकर समिति का पुनर्गठन भी किया गया।
सर्वसम्मति से संजीव कुमार उर्फ सुभाष चंद्रा को अध्यक्ष बनाया गया। राजेंद्र साव, लवकुश ठाकुर, आशीष पटवा, हेमंत कालिया और रंजन शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। प्रकाश चंद, चंदन कुमार और दीपक राज को सचिव तथा मनोज कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व मुखिया देवी शरण पासवान, कृष्णा प्रसाद शौंडिक, देव कुमार जायसवाल, शिव शंकर ठाकुर, शिवकुमार प्रसाद, प्रमोद महाजन, धनंजय शर्मा और बिगन साव मुख्य संरक्षक बनाए गए। बैठक में छठ घाट की व्यवस्था, साफ-सफाई और आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। स्थानीय युवाओं और लोगों से सहयोग की अपील की गई। मौके पर विवेक कुमार कालिया, निशांत कुमार, प्रिंस कुमार, धीरज कुमार, अश्विनी कुमार, राहुल कुमार, प्रभात कुमार, नितिन कुमार शौंडिक, विकास कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

