रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय स्थित रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत भवन में गुरुवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा संचालित झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना एवं अंतर्राज्यीय प्रवासी श्रमिक योजना से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (लेबर इंस्पेक्टर) अरूण कुमार ने उपस्थित असंगठित एवं प्रवासी मजदूरों के सुरक्षा और कल्याण के लिए झारखंड सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं और उसे प्राप्त करने के लिए पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना, मातृत्व प्रश्न विद्या योजना कौशल उन्नयन योजना उपचार आजीविका सहायता योजना मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता योजना साइकिल सहायता योजना सिलाई मशीन सहायता योजना विवाह सहायता योजना आदि योजना चलाई जा रही हैं जबकि प्रवासी श्रमिकों के लिए दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के कारण झारखंड के प्रवासी श्रमिक की मृत्यु आसक्त होने पर उन्हें घर तक लाने का योजना, मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना/मृत्यु तथा अन्य परेशानियों में सरकार सभी प्रकार के लाभ दे रही है। उन्होंने मजदूरों से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने और सुरक्षा लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। इस मौके पर भंडरिया प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी असलेश्वर कुमार, उपमुखिया चंद्रशेखर तिवारी, रोजगार सेवक शशि सोनी, भीएलई श्रीराम ओझा, पंचायत सहायक नंदू राम, सुरेन्द्र चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी, कन्हाई यादव, नसरूल्लाह अंसारी, अशोक दूबे, चंद्रिका दूबे, ईदू अंसारी, मनोज तिवारी, पंकज चंद्रवंशी, ओमप्रकाश यादव सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

