Breaking

एसडीएम ने जेल कैंपस का किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगा नगर ऊंटारी उपकारा

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

श्री बंशीधर नगर :मंगलवार को गढ़वा एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने नगर ऊंटारी स्थित उपकारा (उप-जेल) परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में खरीदे गए सामानों का सरसरी तौर पर जायजा लिया तथा जेल के शीघ्र संचालन के लिए आवश्यक न्यूनतम संसाधनों और सामग्रियों की कमी का आकलन किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि जेल संचालन के लिए आवश्यक कई महत्वपूर्ण सामग्रियां होटवार जेल, घाघीडीह जेल तथा हजारीबाग सेंट्रल जेल से क्रय की गई हैं। शेष आवश्यक सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही खरीद लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से उपकारा को शीघ्र प्रारंभ करने के लगातार निर्देश मिल रहे हैं, जिसके मद्देनज़र तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर ऊंटारी न्यायालय के शुरू होने के बाद से ही इस उपकारा के संचालन की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी।एसडीएम ने यह भी जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष के दौरान जेल आईजी, एडीशनल आईजी, उपायुक्त समेत कई वरीय अधिकारियों द्वारा परिसर का निरीक्षण किया जा चुका है और सभी ने जल्द से जल्द संचालन शुरू करने पर बल दिया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक माह के भीतर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति कर उपकारा को संचालित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company