Breaking

भगवान घाटी में दो बाइकों की भीषण टक्कर, टुप्पू कुमार की मौत, चार गंभीर से घायल

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read
श्यामबच्चन यादव

सगमा :केतार मुख्य मार्ग पर के भगवान घाटी में दो बाईकों की हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना सोमवार की दोपहर की है।

घटना के बाद सभी को राहगीरों के द्वारा ऑटो से इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के लिए भेजा गया। जहां पर तैनात चिकित्सक शैलेंद्र कुमार प्राथमिक इलाज के पश्चात टूपू कुमार बैठा 20 वर्ष,पूजा देवी 30 वर्ष,पति उमेश कुशवाहा और सरिता देवी 35 वर्ष पति मंगरू कुशवाहा सभी धुरकी थाना क्षेत्र के दुसैया निवासी तथा दिलीप कुमार गुप्ता 20 वर्ष और अरविंद कुमार गुप्ता 20 वर्ष दोनों केतार निवासी को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया,जिसमें टूपू कुमार की गढ़वा अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस के एसआई परवेज आलम अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते सभी घायलों को रेफर कराने में मदद की।

घटना के बारे में बताया जाता है कि अरविंद साह और दिलीप साह दोनों एक बाईक से गढ़वा के लगमा से अपने घर केतार जा रहे थे,जबकि विपरीत दिशा केतार मंदिर से दर्शन कर एक ही बाईक से पुटू बैठा और महिला पूजा देवी ,सरिता देवी अपने घर दुसैया वापस जा रहे थे कि भगवान घाटी के समीप तीखे मोड पर दोनों बाईकों की भीषण टक्कर हो गई जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर थाना पुलिस दोनों बाईकों को कब्जे में लेकर थाना ले आई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company