सगमा(गढ़वा): धुरकी-सगमा मुख्य पथ पर लोलकी गांव स्थित यात्री विश्राम गृह की साफ-सफाई कर धुरकी पुलिस ने सामाजिक सरोकार के साथ स्वच्छता का संदेश देने की अच्छी पहल की है। पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।उक्त स्थल पर लगभग ढाई दशक पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड का निर्माण कराया गया था। इस सड़क से जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों से लेकर मंत्री और विधायक तक का हमेशा आना-जाना लगा रहता है।
यात्री गृह का निर्माण गाड़ी पकड़ने आने-जाने वाले लोगों को कुछ पल विश्राम करने की सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया था। मगर उक्त शेड में गंदगी का अंबार इस कदर लगा हुआ था कि उसमें बैठना तो दूर, पास आने वाले यात्री नाक ढककर खड़े रहते थे।
धुरकी पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, वर्षों से उपेक्षित यात्री विश्राम गृह को किया कचरा मुक्त

