केतार(गढ़वा):महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केतार थाना क्षेत्र में ओम नमः शिवाय एवं भगवान भोले नाथ की भजन कीर्तन से भक्तिमय वातावरण रहा।थाना परिसर स्थित परमेश्वर नाथ मंदिर,मां चतुर्भुजी शक्ति पीठ,श्री सूर्य नारायण मंदिर, महामाया मंदिर,मायर शिव मंदिर,मुकुंदपुर शिव मंदिर परिसर सहित गांव की सभी शिवालयों में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ।भगवान शिव का पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अमन चैन एवं सुख समृद्धि का भगवान भोलेनाथ से आशीष मांगा।
वही थाना परिसर स्थित परमेश्वर नाथ मंदिर में भव्य व दिव्य रुद्राभिषेक तथा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित पूरे श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान सब इंस्पेक्टर आदित्य ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी अक्षता सौम्या रहे।जबकि मुख्य पुजारी राम सरकार महाराज जी ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-पाठ कराया।थाना परिसर स्थित परमेश्वर नाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। रात्रि में भगवान शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह द्वारा किया गया।रुद्राभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व प्रबुद्धजन उपस्थित होकर आरती, हवन व पूजन में भाग लिया।थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि परमेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना से पूरे केतार थाना क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा।

