आशीष विश्वकर्मा बने अध्यक्ष, अजय शाह और इंद्रजीत कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोगों को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
सगमा(गढ़वा):आगामी छठ महापर्व को लेकर प्रखंड के बीरबल गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्री राम सेवा समिति के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ महापर्व को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान श्री राम सेवा समिति, सूर्य मंदिर ट्रस्ट तथा सनराइज क्लब के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति एवं संरक्षक मंडल का गठन किया गया। इसमें आशीष विश्वकर्मा को अध्यक्ष, विनोद यादव को उपाध्यक्ष, श्रीकांत चंद्रवंशी को सचिव, विकास यादव एवं मृगेंद्र विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष तथा दीनानाथ शाह एवं महेश यादव को महामंत्री बनाया गया।
वहीं, संरक्षक मंडल में प्रखंड प्रमुख अजय शाह, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, रमौद प्रसाद, नंदकिशोर यादव, गोपाल विश्वकर्मा तथा सीताराम रवानी को शामिल किया गया।इसके अलावा सदस्य के रूप में रामचंद्र विश्वकर्मा, मनीशंकर विश्वकर्मा, बालेश्वर यादव, दया गुप्ता, नरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, सुधीर प्रजापति, कमलेश यादव, सुमित विश्वकर्मा, श्रीकांत विश्वकर्मा, शिवचंद यादव, प्रशांत गुप्ता, उदय चंद्रवंशी, बाबूलाल कुमार, गौतम विश्वकर्मा, अरुण यादव, शिशिर कुमार, दीपक कुमार, प्रेम यादव, ईश्वर यादव, उदय यादव, शिशु शाह, रामेंद्र रवानी, भिंसेरी भुइयां, विमलेश शाह, पंकज कुमार, अशोक शाह, कमलेश प्रजापति, अंकित गुप्ता, मनोज चंद्रवंशी एवं शंभू विश्वकर्मा को शामिल किया गया।

