बंशीधर नगर : एसपी अमन कुमार ने भवनाथपुर थाने में पोस्टेड दारोगा दिनेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। रात्रि गश्ती के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में उनपर कार्रवाई हुई है। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह की रिपोर्ट के आलोक में यह कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार विगत दिनों एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह रात्रि गश्ती की जांच के लिए भवनाथपुर की ओर निकले थे, गश्ती के दौरान दारोगा दिनेश कुमार सिंह की लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने एसपी को रिपोर्ट कर दिया। जिसके आलोक में एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। जबकि भवनाथपुर थाने में पोस्टेड दो सिपाहियों सोनू कुमार गुप्ता, पंकज कुमार पासवान एवं ड्राईवर घनश्याम तिवारी से शो कॉज किया है।एसपी की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा कदम माना जा रहा है। इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

