रंका(गढ़वा):रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित जैव विविधता उद्यान में शनिवार को गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस इंस्पेक्टरों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीयों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आजाद सिपाही को बताया कि आज यहां रंका में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीयों, थाना प्रभारियों एवं सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग हुई। जिसमें जो भी पुराने कांड लंबित हैं खासकर 2019-20 का विशेष समिक्षा की गई। वहीं जो भी चार साल से लंबित कांड हैं उनकी समिक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला अपराध के कांड की अलग से समिक्षा की गई। साथ ही जितने भी पेंडिंग कांड हैं उसकी समिक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया। जिसमें विशेष ध्यान देकर जल्द से अनुसंधान कर उसे डिस्पोजल करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध कांडों की समीक्षा पुलिस इंस्पेक्टरों के साथ की गई जिसमें बचे हुए सभी कार्यों की सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। सभी अपराधी पांच वर्ष से जो भी अपराध करते आ रहे हैं क्षेत्र में उन पर भी कार्रवाई सीसीए पुराने की जानी है अन्य लोगों पर निगरानी और कार्रवाई की जानी है। इसके लिए निर्देश थाना प्रभारियों को दे दिया गया है। सभी अपराधियों को भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। जिससे अपराध पर लगाम लगाई जा सके। क्षेत्र में गश्ती को विशेष रूप से सुदृढ़ करने के लिए एवं चोरी की घटनाएं कहीं कहीं हो रहीं हैं और उसका उद्भेदन भी हुआ है उसके लिए भी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। बाकी सभी कांडों का डिस्पोजल, वारंट – कुर्की का डिस्पोजल और अपराधियों की छापेमारी का भी निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया है।
इस मौके पर गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के साथ साथ रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम सहित गढ़वा जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे।

