रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):प्रखंड में बढ़ते पलायन ने एक युवक का शव उसके घर पहुंचते ही झकझोर कर रख दिया।प्रखंड क्षेत्र के युवक ने पलायन का शिकार होकर जान ले बैठा।केंद्र एवं राज्य सरकार एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।परंतु केतार प्रखंड में फिर एक पलायन का शिकार युवक का शव उसके घर पहुंचा।सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मृतक युवक के घर पहुंचे।उस समय जब एम्बुलेंश से रोजगार के लिए गया युवक का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के पाचाडुमर कमदरवा निवासी युवक की राजस्थान में कार्य करने के दौरान हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।बताते चले कि यह कोई पहली घटना नहीं है,बल्कि हर माह प्रखंड क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आता है,जब गांव से रोजगार की तलाश में निकला युवक बाहर से लाश बनकर लौटता है,उस समय गांव में कोहराम मच जाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमदरवा निवासी छोटू चंद्रवंशी 35 वर्षीय युवक राजस्थान में रोजगार की तलाश में गया हुआ था। कार्य करने के दौरान उसका मौत हो गया।लोगों का कहना है कि यदि भवनाथपुर केतार क्षेत्र में छोटे उद्योग-धंधे या कोई औद्योगिक प्लांट स्थापित होता तो युवाओं को रोज़गार के लिए बाहर पलायन नहीं करना पड़ता।स्थानीय स्तर पर काम मिलता तो शायद एक और घर का चिराग बुझने से बच जाता।आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस सिलसिले पर रोक कब लगेगी?कब तक यहां के युवक रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में जान जोखिम में डालते रहेंगे?कब तक गांवों से जिंदा लोग बाहर जाएंगे और वापस कफ़न में लिपटकर आएंगे?ग्रामीणों ने अब सीधे जनप्रतिनिधियों से सवाल खड़े किए हैं।

