कृष्णा यादव(टाईगर)
धुरकी (गढ़वा):धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समितियों को महिला-पुरुषों के लिए अलग कतारें बनाने, तथा पानी और बिजली की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने पूजा के दौरान नियमित गश्त और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने की बात कही। इस क्रम में पुलिस ने धुरकी के सभी गांव के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पंडाल की भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही पूजा कमेटी के सदस्यों से बातचीत करके कई दिशा-निर्देश भी दिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान सभी पूजा कमेटी पंडालों में व्यवस्था दुरुस्त रखें। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाए रखें उन्होंने ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगी। क्षेत्र में अफवाह और अंशाति फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

