खरौंधी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में तथा विद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया सभी पंचायत भवन सभागार में जी राम जी योजना एवं विभिन्न योजना पर चर्चा परिचर्चा की गई वही प्रखंड के अम्बालिका एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपीएडी पब्लिक स्कूल चौरिया में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चरित्र चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, सकुशल कवि, लेखक और मनोवैज्ञानिक थे उन्होंने इस देश को गति देने का काम किया जिनके बताए गए रास्ते पर हमें चलने की जरूरत है वही विद्यालय के कई शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताएं तथा इस जन्म जयंती के उपलक्ष में रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था
जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर नवाजा गया इस मौके पर शिक्षक अंगद विश्वकर्मा, गंगा कुमारी, चंचला कुमारी, रीमा कुमारी, पूजा कुमारी, पूजा पटेल एवं बाल संसद के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
गांधी-शास्त्री जयंती पर खरौंधी में गूंजे स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश

