
सगमा (गढ़वा): झामुमो प्रखंड इकाई सगमा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें झारखंड आंदोलन का महानायक बताया।
वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने बिहार से अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप आज झारखंड अपनी अलग पहचान के साथ अस्तित्व में है। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया तथा सभी के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का संचालन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, सुमन भुइयां, जय गोपाल यादव, मंगलेश यादव, पूर्व मुखिया नारायणदास यादव, श्रवण यादव, सुनील पासवान, तेज लाल राम, किरानी पासवान, जय प्रकाश यादव एवं अजय राम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

