रंका(गढ़वा):पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित दर्जी मोहल्ला निवासी न्यू रानी मेडिकल हाॅल के संचालक डाॅ० इकरामुद्दीन के पुत्री की विवाह समारोह में सोमवार को शामिल होकर नवदम्पति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवजीवन की यह शुरुआत प्रेम, विश्वास, खुशियों और समृद्धि से परिपूर्ण एवं वर-वधू का जीवन सदैव सुखमय रहे तथा दोनों का साथ आजीवन बना रहे,ऐसी ईश्वर से कामना की।इस मौके पर झामुमो रंका प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, जिला सचिव शरीफ अंसारी, डाॅ इस्लाम, फैरूद्दीन खलिफा, मानपुर पंचायत के मुखिया हासिम अंसारी,डॉ यासिन अंसारी, शोएब खलिफा, आशीष सिंह, मो० प्रवेज,मो० कलाम अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

