मेराल(गढ़वा):थाना मुख्यालय के चरका पत्थर टोला निवासी एवं सामाजिक पहचान रखने वाले खलील अंसारी (80) का सोमवार दोपहर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। खलील अंसारी शिक्षक अख्तर अंसारी व झामुमो युवा मोर्चा के गढ़वा जिला सचिव अतहर अली के वालिद तथा मेराल उत्तरी की पूर्व जिला परिषद सदस्य अफसाना खातून के ससुर थे। बड़े परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने सामाज में परिवार की अलग पहचान बनाई। परिवार और सामाजिक सरोकारों की इसी मजबूत पृष्ठभूमि का असर रहा कि वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव में शिक्षक अख्तर अंसारी की पत्नी अफसाना खातून मेराल उत्तरी से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं। उनके निधन की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गई तो संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच अंतिम दर्शन कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने वालों में विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, दशरथ प्रसाद, विनोद प्रसाद, जफीर अंसारी, आरिफ अंसारी, मौलाना यासीन, सदर मुख्तार अंसारी, मकसूद, सद्दाम सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। उनका मिट्टी-मंजिल स्थानीय कब्रिस्तान में किया गया।

