Breaking

रक्सी आंगनबाड़ी केंद्र में उल्टा फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल; ग्रामीणों में आक्रोश

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

 

श्यामबच्चन यादव

सगमा/धुरकी(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के बैगाडीह टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कथित रूप से उल्टा तिरंगा फहराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज काफी देर तक उल्टा ही लहराता रहा। इस दौरान किसी ग्रामीण द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जब उनकी नजर उल्टे तिरंगे पर पड़ी तो उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका जयंती देवी को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद बताया गया कि करीब तीन बजे सेविका द्वारा तिरंगे को सीधा किया गया।

उल्टा तिरंगा लहराते देख ग्रामीणों में काफी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इसके प्रति पूरी सावधानी और सम्मान बरता जाना चाहिए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच कराने तथा यदि लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। 

इस मामले में आंगनबाड़ी सेविका जयंती देवी से पूछे जाने पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अनजाने में तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया था। आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी और राष्ट्रीय ध्वज की पूरी मर्यादा एवं सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

वहीं, मामले को लेकर धुरकी सीओ विमल कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है। 

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|