श्री बंशीधर नगर:झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) रांची द्वारा आयोजित 8वीं एवं 9 वीं की बोर्ड परीक्षा में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया- बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय तथा अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विद्यालय के अधिकतर भैया-बहन A+ ग्रेड प्राप्त कर अपनी परिश्रम और मेधा का परिचय दिया है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव रवि प्रकाश ने कहा कि हमारे भैया-बहनों ने वर्ष पर्यन्त अथक परिश्रम करके आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन से इस परिणाम को प्राप्त किया है।आगामी परीक्षाओं में भी आप सब अग्रसर हों।हमेशा अपना लक्ष्य एक बनाकर मेहनत जारी रखें,आप निश्चित विजयी बनते रहेंगे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने शुभकामना देते हुए कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8वीं और 9वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट हुआ है। विद्यार्थी ही देश के कर्णधार होते हैं।यदि ये ठान लें तो इनके लिए कुछ भी असंभव नहीं। छात्र के लगन,आत्मविश्वास और निरंतरता का ही यह सुखद फल है। विद्यालय के आचार्य नंदलाल पांडेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव,सत्येन्द्र प्रजापति,सुजीत दुबे,नीरज सिंह,दिनेश कुमार,अविनाश कुमार,हिमांशु झा,प्रदीप कुमार गुप्ता,रूपेश कुमार,कृष्ण मुरारी, हृषिकेश तिवारी ,बिक्रम प्रसाद,अमन केरकेट्टा ,ऋषिकांत तिवारी ,विवेक सहित आचार्या नीति कुमारी,सुप्रिया कुमारी,खुशबू सिंघल,रेणु पाठक,सलोनी कुमारी,तन्वी जोशी,पूर्णिमा कुमारी,अनामिका कुमारी,अदिति आदि ने छात्रों को बधाई दिया है।

