रंका में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रंका(गढ़वा): अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भी जूट गई। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत तमगेकला पंचायत के पिंडरा गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र अनुप प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनुप प्रसाद गुप्ता अपना निजी कार्य के सिलसिले में गढ़वा गया था और वह अपना काम निपटा कर मोटरसाइकिल से वह अपना घर पिंडरा वापस लौट रहा था। इसी के दौरान खरडीहा गांव के पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया और हादसा इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा या नहीं जानकारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी रंका थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया है और ट्रक एवं घटना की जानकारी लेने में जूट गये हैं। इस घटना में युवक की मौत से गांव घर में मातम छा गया है। जवान बेटे की मौत से माता पिता पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाज के गणमान्य लोग मृतक के घर ढांढस बंधाने के लिए जूटने लगे हैं।

