केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र के पाचाड़ूमर गांव अंतर्गत सोन नदी में सावन माह की दूसरी सोमवारी पर जल उठाने के दौरान पैर फिसलने से सोन नदी के तेज बहाव में तीन छात्रा नदी के तेज बहाव में चली गई।जिसमें से एक छात्रा प्रिया कुमारी को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया था।और अन्य दो छात्रा में से एक मंगलवार को 24 घंटे बाद ग्रामीणों एवं गोताखोरों के मदद से जूली कुमारी के साथ एक अन्य लड़की का शव श्रीनगर गांव के समीप सोन नदी से ही बरामद हुआ।अज्ञात लड़की का शिनाख्त बड़गढ़ प्रखंड निवासी के रूप में की है।सूत्रों के अनुसार अज्ञात लड़की का केतार प्रखंड क्षेत्र में बहन का घर बताया गया।वह मानसिक रूप से बीमार थी।वही गिरवर ठाकुर की पुत्री खुशबू कुमारी का अभी तक पता नहीं चल सका है।इस घटना को लेकर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने उपायुक्त से दूरभाष के माध्यम से एनडीआरएफ की टीम से लापता शव को बरामद करने का आग्रह किया है।वही गुरुवार को जिला प्रशासन सक्रिय रूप से सोन नदी में लापता छात्रा की सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।इस सर्च ऑपरेशन में ड्रोन कैमरा भी सहारा लिया गया। इस चुनौतीपूर्ण खोज अभियान में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह,एसडीओ प्रभाकर मिर्घा,इंस्पेक्टर गुलाब सिंह उपस्थित रहे।सर्च ऑपरेशन में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी,समाजसेवी पंकज सिंह और मुखिया श्याम सुंदर बैठा की भूमिका सक्रिय रही। एक तरफ जूली कुमारी के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी छात्रा खुशबू कुमारी की तलाश अभी भी जारी है।

