कांडी(गढ़वा):कांडी प्रखण्ड के दो पंचायत खरौंधा , राणाडीह में गुरुवार को आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बीडीओ राकेश सहाय , प्रखंड प्रमुख नारायण यादव,जिला पार्षद नेहा कुमारी ,मुखिया पारीखा राम,अमित दुबे व ललित बैठा ने संयूक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। खरौंधा पंचायत में कुल 325आवेदन प्राप्त हुए।
जिसमें बिजली विभाग का 0,पशुपालन 36,मनरेगा 13 ,पेंशन विभाग 25,राशन कार्ड 40,जाति प्रमाण पत्र 4,निवास प्रमाण पत्र 0, आय प्रमाण पत्र 6, जन्म प्रमाण पत्र 1, मृत्यु प्रमाण पत्र 1,दाखिल खारिज 0,श्रम विभाग 4,अबुआ आवास योजना 150, कृषि 5, स्वास्थ्य 150 , पेंशन 25 ,आवेदन प्राप्त हुए।उधर रानाडीह पंचायत में इस कार्यक्रम में कुल 459 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में अबुआ आवास के 86, श्रम विभाग 8,मनरेगा 28, जाति प्रमाण पत्र 0,आय प्रमाण पत्र 0,दाखिल खारिज 0 ,पशुपालन के 33, आपूर्ति विभाग 20,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 1, मईया सम्मान योजना के 208 ,स्वास्थ्य जांच 35 तथा पेंशन के लिए 35 आवेदन प्राप्त हुए।

