Breaking

गरदाहा प्लस टू विद्यालय में फिर चोरी, जलमीनार से सोलर मॉड्यूल समेत कई सामान गायब

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

कांडी(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीयकृत महंत श्री रामचंद्रपुरी जमा 2 उच्च विद्यालय, गरदाहा में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन जलमीनार से सोलर मॉड्यूल तथा शिक्षक सदन से साउंड सिस्टम और बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाले टैब की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी गई सामग्री की बरामदगी एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में प्रत्येक एक से डेढ़ वर्ष के अंतराल पर चोरी की घटनाएं होती रही हैं। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले इस ऐतिहासिक विद्यालय को वर्ष 2024 में प्लस टू उच्च विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया था। बावजूद इसके विद्यालय लगातार असामाजिक तत्वों के निशाने पर बना हुआ है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यदीप पाल ने बताया कि उनके कार्यकाल में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले रनिंग वाटर परियोजना की पाइपलाइन, कार्यालय से खेल सामग्री तथा आईसीटी लैब से कंप्यूटर एवं उससे संबंधित उपकरणों की चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से विद्यालय के विकास कार्य एवं शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया तो शुरू की जाती है, लेकिन अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाता। यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे बार-बार विद्यालय को निशाना बना रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र के अधौरा गांव में भी कुछ समय पूर्व ट्रांसफार्मर खोलकर उसके कीमती पुर्जों की चोरी कर ली गई थी, जिसका भी आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका। लोगों का मानना है कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने 1 जून 2026 को कांडी थाना को लिखित आवेदन देकर चोरी गई सामग्री की बरामदगी तथा अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|