केतार।विकास के दावों के बीच केतार प्रखंड की परती कुशवानी पंचायत का बेहेरटोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। यहाँ वार्ड संख्या 10 स्थित रास्ते में नाले पर पुल न होने से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो गया है।स्थानीय सोबरन राम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपा। आवेदन के आलोक में ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नदी नाले का जलस्तर बढ़ जाने से बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह बंद हो जाता है।जिससे उनकी शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है।आपातकाल के समय एम्बुलेंस न पहुँच पाने के कारण गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को ग्रामीण चारपाई पर लादकर 2 किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक लाने को मजबूर हैं।
वही दैनिक जरूरतों और खाद्यान्न सामग्री लाने के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाले पार करनी पड़ती है। जहाँ फिसलकर कई लोग घायल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधि कारियों से पुल निर्माण की गुहार लगाई।लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।ताकि ग्रामीणों की जान और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

