श्री बंशीधर नगर शहर के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसायी अरुण कुमार जायसवाल के निधन की खबर पीड़ादायी है। डेंगू से पीड़ित अरुण कुमार रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सहज सरल स्वभाव के मृदुभाषी अरुण कुमार के निधन से बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति हुई है। श्री राधा वंशीधर जी युगल सरकार दिवंगत महामानव की आत्मा को चिर शांति प्रदान कर अपने परम धाम गोलोक में स्थान और परिजनों मित्रों शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। .

