Breaking

सगमा में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

गीतांजली टुडे न्यूज़
1 Min Read
श्यामबच्चन यादव

सगमा( गढ़वा)प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गांव से लेकर चौक-चौराहों तक काफी रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचते देखा गया। रक्षाबंधन को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। वहीं, श्रावण मास का अंतिम दिन होने के कारण क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और बेलपत्र के साथ जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने थाली में फूल, अक्षत और मिठाई सजाकर भाइयों का तिलक किया तथा उनकी कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बदले भाइयों ने भी बहनों को पैसे, साड़ी और कपड़े सहित अन्य उपहार देकर उन्हें विदा किया।प्रखंड क्षेत्र के सगमा, सारदा, बीरबल, मकरी, घघरी, झुनका, दुशैया, बैलिया, कटर कला, पूतूर सहित अन्य गांवों में भी रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी देवस्थलों पर पूजा-पाठ कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|