
सगमा(गढ़वा):प्रखण्ड के घघरी गांव निवासी दीपक कुमार यादव ने अपनी पुत्री सरस्वती कुमारी के प्रखण्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन की खुशी में विद्यालय परिवार को सम्मानित किया। इस पहल को क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय परिवार भी इस सम्मान से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बताया गया कि सरस्वती कुमारी ने प्रखण्ड के बीरबल गांव स्थित प्लस टू विद्यालय से जैक द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में विज्ञान संकाय से प्रखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। पुत्री की सफलता से उत्साहित सहायक शिक्षक दीपक कुमार यादव ने विद्यालय परिवार को अपने घर आमंत्रित कर मधुर भोजन कराया तथा सभी गुरुजनों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रत्युष कुमार दुबे ने कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय परिवार का नहीं, बल्कि सभी गुरुजनों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक विद्यार्थियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हैं, तो उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है। सरस्वती कुमारी की सफलता इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।सम्मान समारोह में ब्रजेश कुमार, संजय कौशिक, पंकज कुमार तिवारी, श्रेष्ठ त्रिपाठी, पितुहीन मिंज, दिलशाद अली, राजेंद्र कुमार रजक, गजेंद्र सिंह बुंदेला, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार, अभय कुमार तिवारी, अरुण कुमार तथा समाजसेवी बालेश्वर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

