केतार(गढ़वा):वन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है।मुखबिर से मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर बांसडीह खुर्द में वन रक्षी ओमप्रकाश उरांव के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है।सूत्रों के मुताबिक तस्कर प्रतिबंधित वन क्षेत्र से लकड़ी की बड़ी खेप बाहर निकालने की फिराक में थे। लेकिन वन रक्षी ओमप्रकाश उरांव की अगुवाई में टीम ने सही समय पर घेराबंदी कर दी। वन विभाग की भनक लगते ही मौके से भाग निकले।वन विभाग ने उनकी तलाश तेज कर दी है।इस टीम में होमगार्ड उमेंद्र कुमार,अशोक पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
”वन संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। तस्करों की पहचान की जा रही है,जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।”
— ओमप्रकाश उरांव , वन रक्षी
प्रतिबंधित वन क्षेत्र से लकड़ी तस्करी नाकाम, वन विभाग की बड़ी सफलता

