रंका(गढ़वा):अनुमंडल अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर पंचायत के झुमेलवा गांव निवासी एक 32 वर्षीय युवक सुरेश सिंह पिता स्व० जेठू सिंह की मौत मच्छली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबकर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह और गांव के विहारी सिंह दोनों तालाब में मच्छली मारने के साथ साथ डैम में मच्छली पकड़ने का काम भी करते थे। शनिवार को दोपहर में मृतक युवक सुरेश सिंह और उसका चचेरा भाई विहारी सिंह के साथ झुमेलवा डैम पर मच्छली पकड़ रहे थे। मच्छली पकड़ने वाली जाल तालाब में किसी लकड़ी व अन्य किसी वस्तु में फंस गया।जाल छुड़ाने के लिए तालाब में उतरा तो सुरेश सिंह गहरी पानी में डूब गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकलने से उसकी मौत हो गई। उक्त युवक का पता नहीं चल पाया और वह रात भर पानी में ही रहा। पन्द्रह घंटे बाद रविवार को गोताखोरों की सहयोग से शव को बाहर निकाला गया जिसे रंका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा भेज दिया है।इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक व्याप्त है।

