सगमा (गढ़वा): पुलिस अधीक्षक गढ़वा आशुतोष शेखर के निर्देश पर फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत धुरकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न मामलों में संलिप्त छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान C.F. No.- 2951/2017 के तहत रामजी कोरवा (38 वर्ष), सम्पत कोरवा (67 वर्ष), रामराज कोरवा (51 वर्ष), तकदीर कोरवा (50 वर्ष) और विजय कोरवा (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वहीं DW वारंटी नागेंद्र ओरांव को भी पुलिस ने दबोच लिया। सभी गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम परासपानी खूर्द एवं कटहर के निवासी हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को नगर उंटारी न्यायालय एवं फैमिली कोर्ट, गढ़वा में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।

