मंझिआंव (गढ़वा): पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद मंझिआंव नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ भव्य जुलूस निकाला।जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में नजर आया।
मंझिआंव के ब्लॉक रोड, मुख्य बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने भी इस जीत का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, भगवान दत्त तिवारी, बलराम मेहता, नागेंद्र सिंह, संजय कमलापुरी, वीरेंद्र पाठक, सचिदानंद सिंह, वीर दुबे, सविंद्र पांडेय एवं दीपक माली सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है तथा आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनसेवा में तत्पर रहेगी।

