कांडी(गढ़वा):प्रखंड के बलियारी गांव में शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य काशी पीठाधीश्वर दिनेश शक्ला ,श्री श्री यतिराज स्वामी सुंदरराज जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 1051 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।सोन नदी के संगम तट से भरा गया जल कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर यात्री शेड और सनपुरा मार्ग होते हुए बरवाडीह स्थित सोन नदी के संगम तट पहुंची। यहाँ विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुँचकर कलश स्थापित किया। इस दौरान डीजे की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।दिग्गज नेताओं और समाजसेवियों ने बढ़ाई शोभा। महायज्ञ के शुभारंभ पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय और जेएमएम प्रवक्ता धीरज दुबे समेत कई दिग्गज नेताओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। 12 कुंडों में आहुति देंगे यजमान। यज्ञ समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे उर्फ अन्नु दुबे ने बताया कि यज्ञशाला में कुल 12 कुंडों का निर्माण किया गया है। मुख्य यजमानों में रामाशीष दुबे, राजेश दुबे, धर्मेंद्र दुबे, बसंत दुबे, सत्येंद्र साह, विनोद दुबे, गोकुल साह , देवेंद्र दुबे, गोपाल यादव, सुशील दुबे, प्रमोद दुबे और जयप्रकाश दुबे समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। 23 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन महाराज जी के मुखारविंद से अमृतमयी प्रवचन की वर्षा होगी।श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम आयोजन समिति के सदस्य सोनू दुबे, धर्मेंद्र कुमार दुबे, शशिकांत दुबे उर्फ डब्लू दुबे एवं समस्त ग्रामीणों ने बताया कि बाहर से आने वाले भक्तों के लिए रुकने, शुद्ध पेयजल और महाप्रसाद (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की गई है। यज्ञ मंडप को आकर्षक लाइटों और फूलों से भव्य रूप दिया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

