सगमा प्रखंड के कटहर कलां गांव निवासी 92 वर्षीय सागर यादव का मंगलवार को अपराह्न लगभग तीन बजे निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व उन्हें पक्षाघात (पैरालिसिस) का आघात हुआ था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।सागर यादव अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय थे। वे सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

