Breaking

बंशीधर नगर में अत्याधुनिक महिला क्लिनिक का शुभारंभ, अब स्थानीय महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

बंशीधर नगर : रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित समाजसेवी विजय कुमार सिंह के मकान में महिलाओं से संबंधित रोगों के उपचार के लिये एक अत्याधुनिक क्लिनिक का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामानंद पांडेय, समाजसेवी विजय कुमार सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ निधि सिंह एवं भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इससे पूर्व समाजसेवी विजय कुमार सिंह, युवा समाजसेवी विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, डॉ निधि सिंह एवं उनके परिवारजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उस मौके पर समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को अब उनसे संबंधित रोगों के उपचार के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्लिनिक के शुरू होने से खासकर क्षेत्र के गरीब महिलाओं को अब बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि डॉ निधि सिंह जो वर्तमान में अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित हैं। अस्पताल के बाद वे यहां 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगी। महिलाएं आसानी से क्लिनिक में आकर अपना इलाज करा सकती हैं। आयकर अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि यह क्लिनिक खासकर गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिये काफी लाभकारी साबित होगा, जहां उन्हें उचित इलाज और परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर में महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण महिलाओं को अपना उपचार कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। किंतु अब यहां कुशल महिला चिकित्सक डॉ निधि सिंह का क्लिनिक खुलने से महिलाओं को इलाज कराने में आसानी होगी। उन्होंने इसके लिये समाजसेवी विजय कुमार सिंह, युवा समाजसेवी विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह को धन्यवाद दिया।महिला चिकित्सक डॉ निधि सिंह ने बताया कि उनके क्लिनिक में सामान्य एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था की देखरेख, बांझपन की जांच एवं उपचार, माहवारी व हार्मोन संबंधी समस्याओं का समाधान, लेप्रोस्कोपिक (छोटे छेद वाली) सर्जरी, गर्भाशय, ओवरी, फाईब्रॉइड व सिस्ट का इलाज, प्रसूति सेवाएं, परिवार नियोजन एवं जन्म नियंत्रण से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।उन्होंने कहा कि वे 24 घण्टे सेवा के लिये तत्पर हैं, मरीज यहां हर प्रकार की स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के लिये निःसंकोच परामर्श ले सकते हैं। उस मौके पर अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी, क्लिनिक के संचालक युवा समाजसेवी विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, प्रो बीडी सिंह, रामलाल मिश्रा, सुधीर चौबे, वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौबे, भाजपा नेता शैलेश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ, कुमार कनिष्क, दिलीप शर्मा, जयकुमार सिंह, रूपेश सिंह, अनिल सेठ, सुनील सेठ, इंदल सिंह, अब्दुल, नीरज कुमार सिंघल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company