Breaking

सगमा के कटहर कला में शुरू हुआ ज्ञान केंद्र, कंप्यूटर व ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ेंगे ग्रामीण

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

सगमा: डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने और शिक्षा को और सुलभ बनाने के उद्देश्य से सगमा प्रखंड के कटहर कला पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन प्रमुख अजय साह, बीडीओ सतीश भगत, मुखिया कलावती देवी उप प्रमुख अर्जुन पासवान, पूर्व जिपस नंद गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना एवं फीताकाट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, केंद्र के माध्यम से पंचायत की जनता को कंप्यूटर और इंटरनेट से जोड़ना तथा सरकारी योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर पर पहुंचाना इसका प्रमुख लक्ष्य होगा। इसके अतिरिक्त, केंद्र का उद्देश्य पठन-पाठन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना, ग्रामीण आबादी में स्वशिक्षा और सीखने की संस्कृति विकसित करना और क्षमता सुधार पर ध्यान देना है। केंद्र को सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा और तैयारी हेतु संसाधन उपलब्ध होंगे। बीडीओ ने बताया कि केंद्र दुनिया के ज्ञान से समुदाय को जोड़ने, ई-लर्निंग संसाधनों के डिजिटल भंडार का प्रबंधन, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कौशल विकास और कंप्यूटर साक्षरता हेतु प्रभावी प्रशिक्षण तथा सरकारी योजनाओं और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम ,महेंद्र बैठा, अशोक चौधरी, श्रीकांत ठाकुर शंभू ठाकुर सहित शारदा मध्य विद्यालय के बच्चे सहित कई मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|