धुरकी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण बुधवार को जिले के उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजना 15वीं वित्त योजना आवास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. और प्रखंड कार्यालय में कयी रजिस्टर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी बिमल कुमार सिंह एवं उपस्थित सभी प्रखंड कर्मियों को कयी दिशा निर्देश देते हुए सरकार के गाइडलाइन के अनुसार काम करने को कहा.और मनरेगा योजना में अधिक से अधिक मरेगा मजदूरों को कम मिले यह सुनिश्चित करने को कहा.इस दौरान उन्होंने पंचायत में 15वीं वित से चल रही योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान बाजार मोहल्ले के दलित बस्ती में पंचायत मद लगे जल मीनार का भौतिक सत्यापन करते हुए जल मिनार से पानी से लाभान्वित लोगों ने कहा अधिक आबादी होने से एक ही जल मीनार से हम लोग इस विषम गर्मी में पानी पी रहे हैं एक जाल मीनार की और आवश्यकता है. उसे पर उन्होंने ग्रामीणों को मांग पर कहा आवश्यकता पड़ने पर पानी की व्यवस्था की जायेगी. वहीं उप विकास आयुक्त ने कयी योजनाओं का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्थानीय मुखिया महबूब अंसारी एवं पंचायती राज के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार एवं कनिए अभियंता लव कुमार को सरकार के मानक के अपरूप काम करने का निर्देश दिये उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में विषम गर्मी को देखते हुए स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिया.

