कांडी(गढ़वा):जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी होने वाली है, उनके लिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा अवसर है। ऐसे युवा फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को जमा कर सकते हैं। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी राकेश सहाय ने कहा आगे उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी बीएलओ के पास फॉर्म-6 उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, कांडी प्रखंड में अब तक नए फॉर्म-6 भरने की गति काफी धीमी है। फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में प्रखंड के सभी पात्र युवाओं से अपील की गई है कि वे बिना देर किए फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके और उन्हें मतदाता पहचान पत्र (EPIC) प्राप्त हो सके। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता पहचान पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण करा लें।

