रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए बीपीएम राकेश कुमार ने बताया कि उक्त शिविर में केसीसी ऋण के लिए आवेदन करने वाले किसान आवश्यक दस्तावेज साथ उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि पात्र आवेदक को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड,बैंक पासबुक,ऑनलाइन लगान रसीद,सत्यापित वंशावली एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक हैं।उन्होंने किसानों से अपील किया है कि निर्धारित तिथि को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।

