मेराल(गढ़वा)नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस पर शनिवार को संगवरिया में नीलांबर पीतांबर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनकी वीरता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति- जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने कहा कि आदिवासी समाज को जल जंगल जमीन एवं आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए निलाम्बर पिताम्बर, बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद भैरव, तिलका मांझी जैसे असंख्य लोगों ने कुर्बानी दी। उनके संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आदिवासी समाज को लैडर नहीं लिडर बनने की जरूरत है। कार्यक्रम को चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ अनील साव, मुखिया मनदीप सिंह, संजय राम, बीबीसी अनिता देवी, मुखिया रमेश पासवान, पूर्व जिप सदस्य विरेन्द्र साव आदि ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा दोनों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सुनीता देवी, डॉ लालबहादुर साव शिक्षक मनी सिंह,भरदूल राम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

