रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा)विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय केतार पहुंचे।विद्यालय में उन्हें स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डेन सह प्रधान शिक्षिका अमृता पांडे ने विधायक को विद्यालय से संबंधित मांग पत्र सौंपी।सौपे गए मांग पत्र में विद्यालय से मेन रोड तक सड़क का निर्माण,विद्यालय में एक डीप बोर का निर्माण,विद्यालय की चाहर दीवारी के ऊपर कंटीला तार का व्यवस्था एवं विद्यालय से अस्पताल की दूरी अधिक होने के कारण बीमार छात्राओं को अस्पताल से जाने के लिए एक वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था की मांग शामिल है।विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि केतार जिला के सुदूरवर्ती प्रखंड है।खासकर बालिकाओं की शिक्षा से संबंधित समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

