- विशुनपुरा (गढ़वा) विधायक अनंत प्रताप देव पर विशुनपुरा भाजपा मंडल द्वारा लगाए गए आरोप पूर्व विधायक की योजनाओं का झूठा श्रेय लेने, जनता को गुमराह करने और प्रखंड में विकास कार्यों की उपेक्षा करने को लेकर पूरा प्रखंड राजनीतिक चर्चाओं से गर्म है।
- भाजपा द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ़्रेंस के तुरंत बाद झामुमो प्रखंड इकाई विशुनपुरा ने भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर भाजपा पर पलटवार किया, जिसमें पार्टी नेताओं ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद, निराधार और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया।
- झामुमो प्रखंड इकाई विशुनपुरा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा अभी तो विकास का ट्रेलर है, असली काम बाकी है।झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा चिंता मत करिए, अभी सिर्फ एक साल हुआ है और भाजपा नेताओं का यह हाल है। अभी चार साल बाकी हैं। यह सड़क तो सिर्फ झांकी है, असली विकास आगे दिखेगा। विधायक अनंत प्रताप देव जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना तथ्यों के आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
- संजीव रवि ने भाजपा को दी नसीहत।
- झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष संजीव रवि ने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपनी भाषा और आरोपों में संतुलन लाना चाहिए।
- उन्होंने कहा—पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। 130 करोड़ के घोटाले में जेल जा चुके नेता आज नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर खुद को पाक-साफ साबित करना शर्मनाक है।”
- संजय गुप्ता का बयान— “भाजपा विकास देख नहीं पा रही”
- झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा
- भाजपा का उद्देश्य सिर्फ भ्रम फैलाना और विकास को रोकना है। अनंत प्रताप देव के नेतृत्व में कई योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं। लेकिन जिनकी राजनीति सिर्फ विरोध पर टिकी हो, उन्हें विकास दिखाई ही नहीं देता। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा और झामुमो के कार्यों का अंतर स्पष्ट रूप से देख पा रही है।
- भाजपा के पास दिखाने को कुछ नहीं, इसलिए आरोपबाजी कर रही है गयासुद्दीन अंसारी।
- झामुमो नेता गयासुद्दीन अंसारी ने कहा भाजपा सिर्फ बयानबाजी और विरोध की राजनीति कर रही है। विधायक क्षेत्र में लगातार जनता से मिल रहे हैं, समाधान कर रहे हैं और काम आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के पास सकारात्मक काम का उदाहरण नहीं है, इसलिए वे बेबुनियाद आरोपों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार आने वाले वर्षों में और तेज होगी।झामुमो नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास नहीं, बल्कि भ्रम पैदा करना है।वहीं विधायक अनंत प्रताप देव जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं और आने वाले समय में कई बड़ी योजनाएँ शुरू होने की संभावना है।
विधायक अनंत प्रताप देव पर भाजपा का आरोप पूर्व विधायक की योजनाओं का श्रेय लेने का विवाद गहराया।

