मेराल(गढ़वा):थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव के जंगल किनारे शनिवार की रात्रि में डंडई थाना क्षेत्र के झोतर गांव निवासी विशाल दुबे 26 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थिति में जंगल किनारे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। जानकारी के अनुसार विशाल दुबे मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव स्थित अपने ससुराल में रहकर ऑटो चलाकर जीविका चलाता था। प्रतिदिन की भांति शनिवार की देर शाम को वह ऑटो चलाकर ससुराल लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद के बाद वह आक्रोश में घर से बाहर चला गया और जंगल किनारे एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इधर घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतक के मामा अशोक तिवारी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप आप से बचने के लिए उसे घर से दूर जाकर फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही विशाल का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होते रहता था। उनका आरोप है कि शनिवार रात उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

