श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):श्री बंशीधर नगर शहरी क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती प्रभात फेरी कर समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बंशीधर में स्थित संत रविदास की स्थापित प्रतिमा तथा तस्वीरों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
नगर पंचायत क्षेत्र के बंशीधर स्थित प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने संत रविदास की प्रतिमाओं व तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।वक्ताओं ने कहा कि सतगुरु रविदास जी भारत के उन विशेष महापुरुषों में से एक हैं, जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से पूरे संसार को एकता और भाईचारे के सूत्र में पिरोया। उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य किया।उक्त मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडे झामुमो नेत्री सह अध्यक्ष प्रत्याशी किरण देवी,जिला परिषद सदस्य बल रानी,संजीत कुमार,महमूद अलम,रवि प्रकाश,कामता प्रसाद,पूर्व शिक्षक राजनाथ राम,देवकुमार राम,शिक्षक राजेश कुमार,संजय कुमार,मनोज कुमार,ललित राम,उदय कुमार,रामचंद्र राम,दुखी राम,सच्चिदानंद राम,परशु राम,अरविंद कुमार,संजीव,जितेंद्र प्रसाद तथा सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

