रंका(गढ़वा):जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डलसा) गढ़वा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशन में रंका प्रखण्ड पीएलवी कैमुद्दीन अंसारी एवं मानपुर ग्राम पंचायत पीएलवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा ) के द्वारा संचालित 90 ( नब्बे ) दिवसीय मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ अनेकों चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार , गढ़वा में मध्यस्थता के द्वारा अपने लंबित सुलहनीय मामलों को समाधान कराने के लिए प्रेरित किया गया । वहीं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करते हुए दो सदस्यीय पीएलवी टीम कैमूद्दीन अंसारी एवं अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा , आर्थिक तथा सामाजिक शोषण , वैवाहिक वाद विवाद , सड़क दुर्घटना , एवं आर्थिक लेन देन विवाद सहित अन्य मामलों में निःशुल्क रूप से कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी । इस दौरान लोगों से अपील की गई कि यदि आप सभी के कोई भी मामले लंबित हैं तो आप लोग निश्चित रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकार , गढ़वा में आयोजित लोक अदालत तथा प्रत्येक तीन माह में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आप निःशुल्क रूप से कानूनी सहायता प्राप्त कर अपनी समस्याओं का उचित निष्पादन करा सकते हैं । इस मौके पर ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

