Breaking

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुआ मंथन

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

 

रंका(गढ़वा):रंका अनुमंडल के संकुल संसाधन केंद्र, राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिंजो में 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूलाल सिंह ने की। गोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ना था।

 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संकुल संसाधन केंद्र के संकुल प्रभारी संजय प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा के निर्देश के आलोक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तभी बेहतर होगी जब विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। संजय प्रसाद ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से ही उनमें सीखने की क्षमता का विकास होगा और वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकेंगे।उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों को निर्धारित विद्यालयी यूनिफॉर्म में तथा दो चोटी बांधकर विद्यालय भेजें। इससे उनमें अनुशासन, स्वच्छता और आत्मविश्वास का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है, इसलिए उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बैठक के दौरान अभिभावकों को विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई, गृहकार्य तथा विद्यालय से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में सहयोग करने का आग्रह किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूलाल सिंह ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय आकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने तथा विद्यालय के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।  गोष्ठी में शिक्षक हिरामन कोरवा, बुझावन कोरवा, मनोज कुमार यादव तथा दशरथ यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुजानती देवी, इन्द्रावती देवी, संगीता देवी, कौशल्या देवी, पानपती देवी, सरस्वती देवी, कलावती देवी एवं अन्य अभिभावकों ने भी भाग लिया। गोष्ठी का समापन बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सभी के संयुक्त प्रयास के संकल्प के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|