Breaking

कांडी प्रखंड में माध्यमिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कदाचार-मुक्त हुई शुरू

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

कांडी(गढ़वा):माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर कांडी प्रखंड में बनाए गए दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराई गईं। पहले दिन दोनों सेंटर पर वोकेशनल विषय का 310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखा। शोणभद्र इंटर कॉलेज पर 181, जबकि मध्य विद्यालय हरिहरपुर सेंटर पर 129 परीक्षा लिखे जबकि 2 अनुपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। प्रथम परीक्षा केंद्र राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय, कांडी में द्वितीय पाली के दौरान वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें तीन परीक्षार्थियों ने अनुशासित ढंग से परीक्षा में भाग लिया। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज, कांडी में प्रथम पाली के दौरान माध्यमिक परीक्षा के अंतर्गत हेल्थ विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें आईटीएस एवं टीएचओ श्रेणी के दो परीक्षार्थी शामिल थे। इसी केंद्र पर द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के अंतर्गत वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 95 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सभी परीक्षाएं पूरी तरह से कदाचार-मुक्त रहीं। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक निरंजन साहू एवं अनुज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। वहीं एन. साहू एवं मोहम्मद शकील दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहे।

विदित हो कि कांडी प्रखंड में माध्यमिक के लिए चार जमा दो उच्च विद्यालय कांडी, शोणभद्र आदर्श इंटर कालेज, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी, शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर तथा इंटरमीडिएट के लिए दो राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी एवं शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज कांडी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company