श्री बंशीधर नगर: बुधवार की सुबह एनएच-75 पर हलियांत से बिलासपुर के बीच कुहासे के कारण एक ट्रैक्टर और हाईवे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों के चालक सामने से आ रहे वाहन को समय पर नहीं देख सके, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालू लदा ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर और ट्रक दोनों के चालक इस दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित हैं।हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी आंशिक रूप से बाधित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही श्री बंशीधर नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

