Breaking

मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के निजी प्रयास का दिखने लगा असर, श्रमदान से एक सप्ताह में बनी दूसरी ग्रामीण सड़क

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

 

 (गढ़वा): सगमा प्रखंड के बीरबल पंचायत में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा द्वारा किए जा रहे निजी प्रयासों का सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। पंचायत क्षेत्र में श्रमदान और जनसहयोग के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर दूसरी ग्रामीण सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। मुख्य सड़क से जुड़ने के बाद ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बताया जाता है कि चार दिन पूर्व मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने मकरी गांव के एक सड़कविहीन टोले में निजी खर्च और ग्रामीणों के श्रमदान से लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया था। इस पहल से प्रेरित होकर बीरबल गांव के सड़कविहीन टोले के लोगों ने भी मुखिया से संपर्क कर सड़क निर्माण की मांग की।
इसके बाद मुखिया के प्रयास और ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य पथ से बिनोद यादव के घर तक लगभग 800 मीटर सड़क निर्माण की योजना बनाई गई। सड़क की मापी पूरी होने के बाद मुखिया ने निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी ग्रामीण सड़क मार्ग को खाली करेंगे, उतनी जल्दी निर्माण कार्य पूरा होगा।
मुखिया ने सड़क निर्माण में सहयोग के रूप में जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई। वहीं ग्रामीण भागवत प्रजापति ने निर्माण कार्य में लगे एक ट्रैक्टर के लिए डीजल उपलब्ध कराया। अन्य ग्रामीणों ने भी चंदा जुटाकर अतिरिक्त ट्रैक्टरों का खर्च उठाने का संकल्प लिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण श्रमदान के लिए सड़क पर उतर आए और कुछ ही घंटों में लगभग 800 मीटर सड़क बनकर तैयार हो गई।
चार दशक बाद अपने टोले तक सड़क पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। टोला वासियों ने मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नांदगोपाल यादव तथा देवराज प्रजापति के सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
सड़क निर्माण में श्रमदान करने वालों में बिनोद यादव, भागवत प्रजापति, लालमन गुप्ता, मनोज यादव, अनसू विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा, सुधीर प्रजापति, राम प्यारी यादव, कामेश्वर गुप्ता, बिमलेश गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, उदय यादव, अमरनाथ यादव, अंकित गुप्ता, राजकुमार यादव, चुनमुन यादव और नगीना यादव सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|