मेराल(गढ़वा):प्रखंड के सोहबरिया गांव में सोमवार को वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के द्वारा पूर्व सांसद घूरन राम, जिला विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ लालमोहन, दिनेश चौधरी, मनोज चौधरी के संग फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सचिव रमेश चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी आदि लोगों द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी के साथ फूल माला तथा बुके देकर किया गया। वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन 2 का उद्घाटन मैच भौंराहा आहार सोहबरिया के ग्राउंड में वार्ड नंबर 6 एवं 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड नंबर 6 की टीम ने 9 ओवर में 57 रन बनाए, जवाबी पारी खेलने उतरी वार्ड नंबर 11 की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही मैच जीत लिया। उद्घाटन सत्र संबोधित करते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि खेल से जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा निकालने का अवसर मिलता है वही आपसी प्रेम को बढ़ाता है। इस टूर्नामेंट के आयोजन से पड़ोसी वार्ड से मैत्री संबंध प्रगाढ़ होगा। उन्होंने आयोजक मंडली की सराहना करते हुए कहा गांव के युवाओं को खेलने के लिए सरकार स्टेडियम बनाने के लिए कहता तो है लेकिन कहीं धरातल पर बनता नहीं है। बनता भी है तो आधा अधूरा रह जाता है। खिलाड़ियों को खेलने के लिए अच्छा मैदान नहीं है जिसके चलते खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। मौके पर विधायक ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर आलोचना किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, मनोज चौधरी, रामाकांत गुप्ता, मुखिया राम प्रताप साव, मुखिया पति जगजीवन राम, प्रकाश कुमार अरुण, विकास दुबे, देवेंद्र चौधरी, अनुज चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा ग्रामीण मौजूद थे।

